ट्यूबलाइट के पहले गाने को 11 घंटे में 32 लाख से ज्यादा बार देखा गया

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'ट्यूबलाइट' का पहला गाना 'रेडियो' रिलीज हो चूका हैं|

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'ट्यूबलाइट' का दर्शक बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं| इस फिल्म का पहला गाना 'रेडियो सोंग' मंगलवार को दुबई में लॉन्च किया गया हैं लेकिन फिल्म के ट्रेलर का लोगो को अभी भी बेसब्री से इन्तजार हैं| इस गाने की लॉन्चिंग में सलमान खान, फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और सलमान के छोटे भाई सोहेल खान के साथ फिल्म की पूरी टीम नजर आई|


गाने की पहली झलक आपको 60 के दशक की याद दिला देगी| इस गाने को सिंगर कमाल खान और अमित मिश्रा ने अपनी आवाज दी हैं और इसका संगीत प्रीतम ने दिया हैं| इस गाने का लेखन अभिताभ भट्टाचार्य ने किया हैं|
यूट्यूब पर सलमान खान के इस गाने ने धूम मचा रखी हैं| 16 मई को रात को रिलीज हुए इस गाने को 17 मई सुबह 8 बजे तक 32 लाख 44 हजार से ज्यादा बार देखा गया और 61 हजार से ज्यादा इस पर लाइक किये गये|
                                              

Comments

Popular posts from this blog

दिमाग घुमा देंगे IAS के प्रश्न, 99 प्रतिशत से अधिक लोग IAS के इन सवालों का जवाब नही दे पाए

आईएएस इंटरव्यू में पूछे गए 30 अजीबोगरीब प्रश्नों के बारे में जानकर चौंक जाएँगे आप सभी

साऊथ के इस सुपरस्टार की उम्र हैं सनी देओल से भी ज्यादा