IAS इंटरव्यू में लड़की से पूछा आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है ? जाने जवाब
google imageआईएएस की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती हैं | आईएएस की परीक्षा से कठिन आईएएस का इंटरव्यू होता हैं | आईएएस के इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल काफी कठिन होते हैं जिनका जवाब दे पाना मुश्किल होता हैं | आज भी हम आईएएस के इंटरव्यू में पूछे गये सवालों के बारे में बताएँगे तो चलिए आगे बढ़ते हैं -
सवाल : हाल ही में किस देश में महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति प्रदान की गई है ?
जवाब : सऊदी अरब में महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति प्रदान की गई है |
सवाल : हाल ही जारी की गई वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक सूची में भारत को कौन सा स्थान दिया गया है ?
जवाब : वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक सूची में भारत को 40वां स्थान दिया गया है | इस सूचकांक सूची में स्विट्ज़रलैंड को पहला, अमेरिका को दूसरा तथा सिंगापुर को तीसरा स्थान दिया गया है | इस सूची में चीन को 27वां स्थान दिया गया है | पिछले वर्ष भारत को इस सूची में 39वां स्थान दिया गया था |
सवाल : आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है ?
जवाब : सूर्य का श्वेत प्रकाश सात रंगों से मिलकर बना होता है | हम प्रकाश को तरंग ऊर्जा का रूप मान सकते हैं जिसमें विभिन्न रंगों का तरंगदैर्ध्य भिन्न-भिन्न होता है | इंद्रधनुष में मौजूद सात रंगों में लाल रंग का सबसे अधिक और नीले व बैंगनी रंग का तरंग दैर्ध्य सबसे कम होता है | नीले रंग का बिखराव लाल रंग की अपेक्षा अधिक होता है जिसके कारण आकाश नीला दिखाई देता है, यद्यपि क्षितिज की और नीला रंग कम होता जाता है क्योंकि क्षितिज से आ रहे प्रकाश को वायुमंडल में अधिक दूरी तय करनी होती है जिसके कारण अधिक बिखराव होता है और नीला रंग कम होता जाता है |
Comments
Post a Comment